ब्रेकिंग
पटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंड

मुख्यमंत्री की वैकेंसी ! नीतीश कुमार को फिर से CM की कुर्सी मिलेगी ? दरभंगा में 'अमित शाह' ने कर दिया क्लियर...जानें

दरभंगा में गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि एनडीए को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। शाह ने कहा कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है। साथ ही लालू और सोनिया गांधी पर परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोला।

अमित शाह दरभंगा सभा, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, बिहार चुनाव 2025, एनडीए सरकार बिहार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, भाजपा चुनाव प्रचार, बिहार सीएम पद
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होंगे ? क्या नीतीश कुमार ही कुर्सी पर बैठेंगे या फिर कोई नया चेहरा होगा? इसके लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है. आज दरभंगा की जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है.

नीतीश को फिर से सीएम बनाने को लेकर शाह ने साफ की तस्वीर 

दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू-सोनिया पर करारा प्रहार किया . उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. अब मुझे बताओ दरभंगा वालों, जो अपने बेटे-बेटियों के लिए लगा हो, ऐसे में आपका नंबर लगेगा क्या ....। केवल भारतीय जनता पार्टी है जो परिवार की राजनीति को नहीं मानती है.बिहार के युवाओं-बच्चियों को राजनीति में मौका चाहिए तो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी दे सकती है.

तेजस्वी जी आपके लिए सीएम की सीट खाली नहीं....

उन्होंने कहा कि सोनिया जी राहुल को पीएम बनाना चाहते हैं और लालू जी अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं . दोनों को मैं कह देता हूं,सीएम या पीएम का कोई भी सीट खाली नहीं है. यहां नीतीश कुमार हैं, वहां मोदी जी हैं. आपके लिए सीट खाली नहीं है.इस तरह से अमित शाह ने साफ कर दिया कि एनडीए को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता