ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

Bihar News: पढ़ाई-दवाई-सिंचाई-सप्लाई, अमित शाह ने चार सूत्रों पर दिया जोर, कहा- लालू-सोनिया परिवार की 2 पहचान भ्रष्टाचार और....

खगड़िया में चुनावी सभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू यादव और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया अपने पुत्र को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

अमित शाह बिहार रैली, खगड़िया जनसभा, बिहार चुनाव 2025, लालू यादव, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, बिहार विकास, महागठबंधन, बिहार भाजपा
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लालू-सोनिया परिवार पर जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिय़ा अपने पुत्र को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. जो अपने बेटे को पीएम-सीएम बनाना चाहता हो, वो आपके बेटे के लिए क्या सोचेगा ? 

खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारी स्पष्ट नीति है स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई, टाइम पर दवाई,खेत में सिंचाई और हर घर में पानी की सप्लाई. यह चार सूत्रों पर हमारा बिहार आगे बढ़ रहा है. सामने वाला गठबंधन की दो पहचान है, भ्रष्टाचार और परिवारवाद. नीतीश बाबू बिहार के बेटे बेटियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं और लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया जी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहते हैं.  जो अपने बेटे की चिंता करेगा वो बिहार के युवाओं की चिंता कर सकता है क्या, बिहार के बेटे की चिंता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार को 20 साल हुआ, केंद्र की सरकार को 11 साल हुआ. चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. लालू जी आपने चारा घोटाला किया, लैंट फॉर जॉब घोटाला किया, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत का घोटाला किया, बीपीएससी भर्ती घोटाला किया, आय से अधिक संपत्ति का घोटाला किया. लालू जी की सरकार आई तो घोटाले ही घोटाले. केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया. महागठबंधन नहीं महालठबंधन कहो, यह बिहार का विकास कर सकता है क्या, नीतीश-मोदी ही बिहार का विकास कर सकते हैं, इन पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है. 

अमित शाह ने कहा कि लालू जी से पूछने आया हूं. आप 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार में रहे, आपने बिहार को क्या दिया, इतने सालों में 2 लाख 80 हजार करोड़ दिया, मोदी जी ने 11 साल में 18 लाख 15 हजार करोड़ रू दिया. 

अमित शाह ने कहा कि आप एक बार सरकार बना दो, एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे. राहुल बाबा घुसपैठिया बचाओ यात्रा पर बिहार आये थे. सुन लो राहुल बाबा, जितनी घुसपैठिये यात्रा निकालनी है निकाल लो, घुसपैठिये को बचा नहीं सकते हो. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता