ब्रेकिंग
Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित

ज़मीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने महिलाओं को पीटा, घरों में लगा दी आग

GOPALGANJ: मामला बिहार के गोपालगंज का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने गरीबों के घरों में आग लगा दिया। इस घटना में चार झोपड़ियां पूरी तरह जल गई। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के

ज़मीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने महिलाओं को पीटा, घरों में लगा दी आग
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: मामला बिहार के गोपालगंज का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने गरीबों के घरों में आग लगा दिया। इस घटना में चार झोपड़ियां पूरी तरह जल गई। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गौसिया गांव की है। हालांकि इस दौरान किसी की जान नहीं गई। घर में मौजूद सभी लोगों को घर से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना को लेकर पीड़ित महिला रामावती देवी ने मांझागढ़ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने अपने पड़ोसी विपुल तिवारी और विकास तिवारी के अलावा कई अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे महिला के घर पर आकर झोपड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दिया। जब महिला के बचाव में उसकी उसकी बहू रेनू देवी उतरी तो बदमाशों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब रविवार की रात लगभग 11 बजे दोनों लोगों ने उनके घर में आग लगा दी। इस दौरान आग से घर में रखा सामान जलकर बर्बाद हो गया। इलाके में भगदड़ मच गया। 


घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाया। थाना अध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिला है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 

टैग्स
ज़मीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने महिलाओं को पीटा, घरों… | FirstBihar