ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शेखपुरा के युवक की बिहारशरीफ में हत्या, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

SHEKHPURA: शेखपुरा के युवक की नालंदा में निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। शव को मुख्य सड़क पर रखकर यातायात को पूरी तरह से जाम क

शेखपुरा के युवक की बिहारशरीफ में हत्या, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEKHPURA: शेखपुरा के युवक की नालंदा में निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। शव को मुख्य सड़क पर रखकर यातायात को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की कतारे देखने को मिली। आक्रोशित लोग हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि मृतक शेखपुरा के जयरामपुर थाना क्षेत्र स्थित तोयपर गांव का रहने वाला था। मृतक गोपाल कुमार को उसके साथियों ने 16 सितंबर की दोपहर घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया था और जब युवक मिलने गया तब से वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया।


वहीं नालंदा जिले के बिहारशरीफ पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात युवक का शव होने की सूचना जब परिवारवाले  को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। तब परिजन बिहारशरीफ के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गये जहां उन्होंने शव की पहचान गौतम के रुप में की। बताया जाता है कि लापता युवक के शव को 17 सितंबर को नालंदा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरौरा गांव के पास से पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन जब शव की पहचान नहीं हुई तब पोस्टमार्टम रूम में शव को सुरक्षित रखा गया। पोस्टमार्टम रुम में जाकर परिजनों ने शव की पहचान गोपाल के रुप में की। 


उधर शेखपुरा में घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ सड़क जाम किया है। आक्रोशित लोगों ने NH-82 को हटिया चौक के पास जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें