ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

युवक की हत्या के बाद सड़क पर उतरे लोगों ने किया हंगामा, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

PATNA CITY: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के घसियारी गली में अपराधियों ने 18 साल के प्रिंस की हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सिटी कोर्ट के पास अशोक राजपथ पर शव को र

युवक की हत्या के बाद सड़क पर उतरे लोगों ने किया हंगामा, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के घसियारी गली में अपराधियों ने 18 साल के प्रिंस की हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सिटी कोर्ट के पास अशोक राजपथ पर शव को रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने सड़क पर आगजनी कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 


लोगों के हंगामे के बाद अशोक राजपथ पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अशोक राजपथ पर घंटो परिचालन बाधित रहने से गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुट गयी। 


लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और अशोक राजपथ पर यातायात बहाल हो सका। परिजनों का कहना था कि लड़ाई छुड़ाने के विवाद को लेकर प्रिंस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में परिजन सड़क पर उतरे और हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता