ब्रेकिंग
IPS के बाद अब बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना के डीएम और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बदले गये, देखिये पूरी लिस्टसड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईंबड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'IPS के बाद अब बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना के डीएम और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बदले गये, देखिये पूरी लिस्टसड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईंबड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, चोरी की बाइक को लेकर हुआ था विवाद

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां अ

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, चोरी की बाइक को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


घटना पटनासिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के सदर गली गरैया मठ इलाके की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की चोरी की बाइक को दो पक्ष के लोग अपना बता रहे थे। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। गोलीबारी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में शराब की बिक्री और गेसिंग का अड्डा होने के कारण अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होते रहती है। पुलिस ने मृत युवक की पहचान सेखा रोजा के रहने वाले तज्जु के रूप में की है। 


इस घटना के बाद सदर गली मार्केट बंद हो गया है। सदर गली के जितने भी दुकानदार हैं उन्होंने अपनी-अपनी दुकाने इस घटना के बाद बंद कर दी है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों के बीच खासा आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा आक्रोशित लोगों को दिलाया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। 


पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है। आज पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह पथ ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने बाइक सवार को घेर लिया और पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े 7 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गये। एक तरफ अपराधियों ने 7 लाख रूपये लूट लिया तो वही दूसरी ओर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना सिटी में एक के बाद एक क्राइम की वारदात से इलाके के लोग भी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 










रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता