ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: हत्या या हादसा? संदिग्ध हालत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने मर्डर की जताई आशंका

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत (suspicious death) हो गई। युवक को अचेत हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। ऐसे में कुछ लोग सड़क हादसे में मौत की बात

Bihar News: हत्या या हादसा? संदिग्ध हालत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने मर्डर की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत (suspicious death) हो गई। युवक को अचेत हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया गया है। ऐसे में कुछ लोग सड़क हादसे में मौत की बात कह रहे हैं तो वहीं परिजन हत्या (suspect murder) कर शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।


मृतक की पहचान धनुषी गांव के राम नरेश सिंह के 22 वर्षीय बेटे प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जीवछ चौक के पास रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग पर प्रकाश सिंह बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


हालांकि युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था या सड़क हादसे में उसकी मौत हुई, इसपर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। परिजनों की माने तो युवक पर कुछ समय पूर्व भी हमला किया गया था, जिसमें वह बाल बाल बच गया था। परिजनों ने हमला कर हत्या कर फेकने का आरोप लगाया है। प्रकाश मधुबनी में किसी दुकान में काम करता था। मधुबनी से हर दिन आठ से 9 बजे के बीच अपने घर बाइक से आता था।


अचानक देर रात सूचना मिली कि उनका वह बेहोशी की हालत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान और घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव