ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Bihar News: लोन का पैसा नहीं चुका पाने पर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, निजी फाइनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप

PURNEA: पूर्णिया में ग्रुप लोन से तंग आकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने निजी फाइनेंस कंपनी पर गाली गलौज करने और पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना के ब

Bihar News: लोन का पैसा नहीं चुका पाने पर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, निजी फाइनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में ग्रुप लोन से तंग आकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने निजी फाइनेंस कंपनी पर गाली गलौज करने और पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक महिला की पहचान पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत के बरैना यादव टोल वार्ड नम्बर 08 निवासी लवकुश महतो की 28 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोहन फाइनांस से मृतक महिला ने 45 हजार रुपए लोन लिया था जिसका मासिक किस्ती 2500 रुपए चल रहा था। किस्त का पैसा चुकाने में महिला असमर्थ थी।


उक्त फाइनांस का कर्मी लोन किस्ती के लिए शुक्रवार को भी मृतक महिला के घर आया था लेकिन महिला की हालत खराब रहने से वह क़िस्त जमा नहीं कर पाई। जिसके बाद महिला ने कर्ज से तंग आकर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अपने घर मे साड़ी का फंदा डालकर खुदखुसी कर ली। 


घटना के संबंध में मृतिका के ससुर अनमोल महतो ने बताया कि सितंबर महीना में वह लोन ली थी। दो महीना सही से किस्त का पैसा चुकाया गया। इसके बाद तीसरा महीना दिसंबर में मंगलवार को किस्त का पैसा देना था। नहीं देने पर ग्रुप लोन वाले गाली गलौज करके चले गए थे। महिला ने एक दिन का समय मांगा था कि लह रुपया भेज देगी। इसके बाद फोन के जरिए से भी काफी तंग किया गया। इस दबाव में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।


स्थानीय वार्ड सदस्य अनीता देवी ने बताया कि महिला बेबी देवी पहले से भी 5 या 6 समूह का लोन चला रही थी और इस वजह से काफी तनाव में रहती थी l महिला के परिवार में सास और दो बच्चों के साथ महिला ही सिर्फ घर में थी और उसका पति बाहर कमाने के लिए गए हैं l


इस संबंध में पूछे जाने पर सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच सरसी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। परिजन आवेदन में जो भी लिखकर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को शनिवार की सुबह पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता