ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार : बच्चा खा गई.. वृद्ध महिला को डायन बताकर किया जानलेवा हमला, चार दिन बाद दर्ज हुआ केस

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसे बुरी तरह मारा गया है. घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव

बिहार : बच्चा खा गई.. वृद्ध महिला को डायन बताकर किया जानलेवा हमला, चार दिन बाद दर्ज हुआ केस
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसे बुरी तरह मारा गया है. घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव की है जहां एक बुजुर्ग महिला को नवजात बच्चे की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया और डायन होने का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला कर दिया. 


दरअसल, डायन का आरोप लगाने वालों के नवजात बच्चे की मौत हो गई थी. इसी नवजात बच्चे को खा जाने का आरोप 70 वर्ष की वृद्ध महिला गिरजा देवी पर लगाया गया. जिस वक़्त वृद्ध महिला के घर पर हमला किया गया वह घर में अकेली थी. अकेला देख लोगों ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट की.


इसमें 4 दिनों तक महिला घर में कराहती रही लेकिन किसी ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया. महिला का बेटा और बहू दिल्ली से जब वापस आया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर इस मामले का अरियरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.


दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दीपक विश्वकर्मा के पुत्र के निधन के बाद घर पर हमला करने और डायन कह कर मारपीट का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि दीपक ने कहा कि उसके नवजात बेटे को खा गई है. इसलिए तुम को भी जीने नहीं देंगे. मारपीट करने वालों में कैलाश विश्कर्मा इत्यादि शामिल है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.