ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

विधायक बनने चले थे पूर्व पार्षद महोदय, डकैत बनकर पहुंच गए जेल

NALANDA: पिछले 24 अक्टूबर को नगर थाना इलाके के नईसराय मोहल्ले में हुए व्यवसायी के घर हुए डाकाजनी की घटना को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है । पुलिस ने लूटी गई रकम के साथ पूर्व वार्ड पा

FirstBihar
Desk
2 मिनट

NALANDA: पिछले 24 अक्टूबर को नगर थाना इलाके के नईसराय मोहल्ले में हुए व्यवसायी के घर हुए डाकाजनी की घटना को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है । पुलिस ने लूटी गई रकम के साथ पूर्व वार्ड पार्षद समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू जो सामने आया है कि एक पूर्व वार्ड पार्षद ने विधायक का चुनाव लड़ने के लिए डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

डीएसपी रामप्रवेश ने बताया कि 24 अक्टूबर देर शाम व्यवसायी सौरभ किशोर  के घर में हथियार के बल पर नगदी और जेवरात की लूट हुई थी । जिसके बाद वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा था इसी बीच पूर्व वार्ड पार्षद मंटू केवट को गिरफ्तार किया गया । जब उससे पूछताछ की गई तो उसने इस घटना में अपनी संलिप्तता बताते हुए नौ अन्य बादमाशों का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न थाना इलाकों में छापेमारी कर तीन अन्य बदमाशों को लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मंटू ने बताया कि विधायक के चुनाव लड़ने के लिए एक सफेदपोश के इशारे पर इस डकैती घटना को अंजाम दिया था दिया गया था । पुलिस ने बादमाशों के पास से 42 हजार रुपए को बरामद किया है । जो व्यवसायी के घर से लूटे गए थे। उन्होंने बताया कि फरार अन्य बादमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । 


टैग्स