ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

VIDEO VIRAL: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, कार से कुचलने की कोशिश

छपरा के मशरक इलाके के चांद बरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगों के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की गयी। बेलगाम कार की तस्वीर मोबाइल में कैद हो गयी।

bihar
जमीन के लिए मारपीट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPARA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश सरकार ने 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की बहाली राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में की थी, लेकिन इसके बावजूद बिहार में जमीन संबंधी विवाद का मामला जस का तस बना हुआ है। जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में बहाली की थी। जमीन विवाद का ताजा मामला बिहार के सारण जिले का है, जहां छपरा के मशरक इलाके के चांद बरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। 


इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगों के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की गयी। बेलगाम कार की तस्वीर मोबाइल में कैद हो गयी। जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन के विवाद को लेकर हो रहे मारपीट के बीच कार सवार कैसे लोगों को रौंदने की कोशिश करने लगा। कार पूरी तरह बेकाबू हो गयी थी। फिल्मी स्टाइल में कार सवार कार की स्पीड तेज कर लोगों के पीछे दौड़ने लगी।


इस दौरान कुछ महिलाएं लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गयी तो वही एक व्यक्ति पर कार चढ़ा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


घायलों में स्व.परमानंद सिंह के दो पुत्र 37 वर्षीय जितेश कुमार सिंह और 42 वर्षीय अजीत कुमार सिंह एवं अजीत कुमार सिंह की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और दूसरे तरफ से 30 वर्षीय अमन कुमार शामिल हैं। घटना के बारे में बताया गया कि मामला जमीन विवाद और आपसी बंटवारा से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।