ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अनंत सिंह के मामलों पर हो सकती है सुनवाई, भागलपुर से लाने और पहुंचाने में हो रहा मोटा खर्च

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़े मामलों की सुनवाई अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। जी हां, भागलपुर जेल में बंद अनंत सिंह को पटना के एमपी एमएलए को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़े मामलों की सुनवाई अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। जी हां, भागलपुर जेल में बंद अनंत सिंह को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए लाने और वापस ले जाने पर मोटी रकम खर्च हो रही है। अनंत सिंह भागलपुर जेल से पेशी के लिए पटना लाए गए लेकिन सरकारी वकील ही के छुट्टी पर रहने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। 

अनंत सिंह को भागलपुर से पटना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था। उनके साथ 10 पुलिसकर्मी भागलपुर से पटना आए थे। विधायक को भागलपुर से पटना लाने और वापस ले जाने में तकरीबन 35 हजार रुपये खर्च हो गए। हैरत की बात यह रही कि पेशी के लिए भागलपुर से विधायक को लाते वक्त पुलिस ने यह जानकारी लेना भी जरूरी नहीं समझा कि सरकारी वकील छुट्टी पर हैं या फिर और ऑन ड्यूटी। 

विधायक अनंत सिंह की पेशी को लेकर पुलिस का होमवर्क पूरा नहीं दिखा। अनंत सिंह को लंबा सफर कराकर पटना को लाया गया लेकिन कोर्ट में बिना किसी काम के ही उन्हें वापस ले जाना पड़ा। अनंत सिंह की पेशी पर खर्च हुई रकम इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में उनसे जुड़े मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जा सकती है। आपको बता दें कि भागलपुर जेल में बंद रहे पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से जुड़े केसों की सुनवाई भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो चुकी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें