ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ महिला ने की शराब पार्टी, नशे की हालत में प्रेमी ने सड़क पर छोड़ा

HAJIPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह के मामले आए दिने सामने आते हैं जिसे देख पुलिस भी हैरान रह जाती है। शराबबंदी की धज्जिया

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ महिला ने की शराब पार्टी, नशे की हालत में प्रेमी ने सड़क पर छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह के मामले आए दिने सामने आते हैं जिसे देख पुलिस भी हैरान रह जाती है। शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने का ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है जहां पुरुष नहीं बल्कि एक महिला शराब के नशे में बेसुध सड़क पर लेटी मिली। वैंलेन्टाइन डे पर वह अपने प्रेमी के साथ महुआ से हाजीपुर घूमने पहुंची थी इस दौरान दोनों ने बैठकर शराबपार्टी भी की। लेकिन जब महिला फुल नशे में हो गयी तो वह उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।शायद उसे यह लगा होगा कि उसकी प्रेमिका पूरी तरह टल्ली हो गयी है कही इसके चक्कर में वह ना जेल चला जाए। इसलिए वह उसे उसी हालत में छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। उसके बाद फिर महिला का हाइवोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर शुरू हो गया। 


उसने शराब इतनी पी रखी थी कि ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी और ना ही चलने लायक थी। कुछ देर चलती फिर सड़क पर गिर पड़ती थी। नशे में टल्ली इस महिला का हाइवोल्डेज ड्रामा इसी तरह चलता रहा। वह गिरती फिर उठती इस तरह उसकी हरकतों को देख इलाके के लोग भी हैरान थे। लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही राग था क्या इस महिला के लिए शराबबंदी कानून नहीं है। यदि कोई पुरुष शराब के नशे में इस तरह घुमता फिरता तो कब का वह जेल जा चुका होता। 


लेकिन नशे में धुत इस महिला पर किसी की नजर नहीं गयी। नशे में धुत होकर जमीन पर लेटी महिला काफी देर तक बेसुध पड़ी रही तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलेती ही आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी। काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत महिला को पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


इस दौरान महिला के हाथ में काला पोलिथीन नजर आया। जिसके अंदर भी एक पॉलिथीन थी जिसमें देसी शराब था। पुलिस ने देसी शराब को जब्त किया है। महिला को देख पुलिस भी हैरान थी। अस्पताल लाई गयी महिला चार कदम भी ठीक से चल नहीं पा रही थी। लड़खड़ाती और झूमती इस महिला को पुलिस ने किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया। 


नशे में धुत महिला ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के साथ महुआ से हाजीपुर घूमने पहुंची थी। दोस्त के साथ ही उसने शराब पी ली थी। जिसके बाद उसकी ये हालत हुई। शराबबंदी के बीच इस टल्ली महिला को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस को कुछ कहते नहीं बन रहा था।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता