ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

हाजीपुर में हथियार के बल पर बंधक बना पेट्रोल पंप कर्मियों से 6 लाख की लूट

VAISHALI : पूरे बिहार में पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को लूटेरे धत्ता बताते हुए बैक टू बैक लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है. हर जिले में लूटेरे एक्टिव हैं और वारदात को कभ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : पूरे बिहार में पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को लूटेरे धत्ता बताते हुए बैक टू बैक लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है.  हर जिले में लूटेरे एक्टिव हैं और वारदात को कभी भी अंजाम दे रहे हैं.

ताजा मामला हाजीपुर-पटना मार्ग के औद्योगिक थाने के चौरसिया चौक की है. जहां लूटेरों ने हथियार के बल पर जय माता दी पेट्रोल पंप के कर्मियों को बंधक बना छह लाख रुपये लूट लिए.


खबर के मुताबिक मंगलवार की अहले सुबह बाइक सवार दो अपराधी पेट्रोल लेने के बहाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे. बाइक में पेट्रोल लेने के बाद दोनों ने कार्ड से पेमेंट करने की बात कही और फिर हथियार के बल पर पंप कर्मियों को बंधक बना लिया.

इसके बाद अपराधी छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.  पुलिस ने पंप कर्मी से लूटे गये मोबाइल फोन को पानहाट के पास से बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस लूटेरे को पहचानने का दावा कर रही है, जिसकी तेजी से तालाश की जा रही है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें