ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद

VAISHALI: गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना लालगंज इंस्पेक्टर के आवास के ठीक सामने बीच सड़क पर हुई है जहां जमकर लाठी-डंडे चले और चाकूबाजी ह

वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना लालगंज इंस्पेक्टर के आवास के ठीक सामने बीच सड़क पर हुई है जहां जमकर लाठी-डंडे चले और चाकूबाजी हुई। इस दौरान थाना रोड कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। 


इसकी जानकारी जैसे ही लालगंज थानाध्यक्ष को हुई वे खुद दौड़े-भागे घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने की काफी कोशिश की मगर दोनों पक्ष एक दूसरे पर इतना आक्रोशित थे कि पुलिस के सामने भी मारपीट पर उतारू हो गये। 


हालांकि पुलिस काफी मशक्कत के बाद कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि वाहन ओवरटेक करने को लेकर दो युवकों में लालगंज पुरानी पोस्ट ऑफिस के पास विवाद हुआ।


हालांकि वहां से दोनों पक्ष चले गए। लेकिन फिर कुछ देर बाद थाना रोड स्थित इंस्पेक्टर आवास के सामने मारपीट शुरू हो गयी। हालांकि इस पूरे मामले में लालगंज पुलिस ने तत्परता दिखाई जिस वजह से एक बड़ी घटना को रोका जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शादी विवाह में मामूली कहासुनी को लेकर मामला इतना तुल पकड़ लिया कि एक पक्ष द्वारा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने जाने के दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गये फिर मारपीट करनी शुरू कर दी। 


इस घटना में 3 महिलाएं भी घायल हो गयी है। घायलों में हीरा, बेबी, हिना और चांदनी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस मामले को लेकर किसी पक्ष की तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद


वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद


वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद


वैशाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर को लेकर हुआ विवाद

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता