ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, वीडियो कॉल कर दे दी जान

Bihar Crime News: वैशाली जिले में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने घर मे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव की है। सुसाइड करने से पहले युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह अपनी जान देने जा रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।


मृतक़ कि पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई है जो पिछले दो साल से अमृतपुर गांव में घर बनाकर रह रहा था और वहीं से ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पप्पू भगत और उसकी पत्नी रिंकी देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई। 


जिसके बाद पप्पू भगत तनाव में रहने लगा था इसी बीच कल देर रात पप्पू ने खुदकुशी करने की योजना बनाई लेकिन उससे उससे पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और पत्नी को बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। पत्नी जब तक आस पास के लोगो को खबर कर पाती उससे पहले ही पप्पू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।


जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वैशाली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पप्पू अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है, जिनका पिता की मौत के बाद रो रो कर बुरा हाल हो गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता