ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार की जेल में बंद कैदी की मौत पर भारी बवाल, लोगों ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में जेल में बंद कैदी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी.

Bihar Crime News
दोरागा की बीच सड़क पर पिटाई
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में जेल में बंद शराब तस्करी के आरोपी की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। इस दौरान लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए परिजनों एक दारोगा को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


दरअसल, वैशाली के महनार जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महनार के फतेहपुर कमाली निवासी 54 वर्षीय अशोक चौधरी के रूप में हुई है। 27 मई को शराब कारोबार के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था। जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 


गुस्साए परिजनों ने हाजीपुर-महनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मदन चौक और पटेल चौक को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार करने के बाद थाने में पिटाई की। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। जाम की सूचना मिलते ही महनार थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।


समझाने आए दारोगा को भीड़ ने पीटाई कर दी। इस दौरान मनहार थाने के असिस्टेंट अवर निरीक्षक (ASI) प्रताप कुमार ने गुस्साई भीड़ को तोड़फोड़ से रोकने का प्रयास किया। इस पर नाराज लोगों ने पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कुछ लोग उन पर हाथ बरसाने लगे। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने सूझबूझ से हालात को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारी से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।


महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अशोक चौधरी को उत्पाद अधिनियम मामले में 27 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर पहले से भी तीन मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रहे थे। इस लिए कांड संख्या 34/25 मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा था और मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता