ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बच्चों के विवाद में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही चाकू से गोद डाला

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में बच्चों के विवाद में एक शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पड़ोसी महिला ने उसे चाकू से गोद डाला.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली में बच्चों के विवाद में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने ही किसान ने मुंह में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधरवारा गांव की है।


मृतक की पहचान आंधरवारा गांव निवासी देवेंद्र राम के 50 वर्षीय बेटे विश्वनाथ राम के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के बच्चे और पड़ोसी भजन राम, जगदीश राम के परिवार से बच्चों के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों परिवार के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। 


जब विश्वनाथ राम ने विरोध किया तो जगदीश राम की पत्नी ने विश्वनाथ राम के मुंह में चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की सूचना मिलते हैं बरांटी थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने मौके से सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम में भेज दी है। 


मृतक किसान के मां मनुआ देवी ने कहा कि बारिश के कारण गेहूं का बोझा खलिहान से घर ला रहा था। इसी दौरान बच्चे को लेकर विवाद हुआ था और वो लोग गाली गलौज करने लगे। जब मृतक ने गाली गलौज करने से मना किया तो मुंह और गर्दन के पास ताबड़तोड़ चाकू मार दिया है, जिससे मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता