ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराबी को पकड़ा, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर कर दिया हमला

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोला और शराब कारोबारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। गुस्साईं भीड़ ने इस दौरान

उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराबी को पकड़ा, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर कर दिया हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोला और शराब कारोबारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। गुस्साईं भीड़ ने इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गये। लोगों के हमले के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। 


इस हमले में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के तेलपा बाजार की है जहां उत्पाद विभाग की छापेमारी से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। जाम में फंसे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के तेलपा बाजार में असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें उत्पाद विभाग का एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अरवल और जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान अरवल के तेलपा बाजार में दोनों जिलों की पुलिस ब्रेथ एनेलाइजर से शराब पीने वालों की जांच कर रही थी। 


तभी शराब के नशे में आ रहे एक व्यक्ति की भी जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे उत्पाद विभाग के सिपाहियों ने धर दबोचा। जिससे बाजार के दुकानदार आक्रोशित हो गए और उत्पाद विभाग की गाड़ियों पर हमला कर दिया और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर वे अपने साथ ले गये। असामाजिक तत्वों के हमले से उत्पाद विभाग की 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम की गाड़ी थी। हमले में सिपाही अनिल कुमार घायल हो गया है फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


इधर उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद तेलपा बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों के द्वारा विरोध में सड़क जाम कर दिया गया। ग्रामीण उत्पाद विभाग के जांच अभियान से नाराज थे। जाम की वजह से बेलखारा देवकुंड पथ पर वाहनों की कतार लग गई जाम की सूचना मिलने के बाद शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष फूलचंद यादव मौके पर पहुंचे तब ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया।