ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

उत्पाद विभाग के दफ्तर में शराबी ने मचाया उत्पात, अधीक्षक को देखते ही कहा-प्रमाण सर

KATIHAR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद आए दिन लोग नशे की हालत में कही ना कही नजर आ जाते हैं। ताजा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के गृह जिले से निकलकर आ रही

उत्पाद विभाग के दफ्तर में शराबी ने मचाया उत्पात, अधीक्षक को देखते ही कहा-प्रमाण सर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद आए दिन लोग नशे की हालत में कही ना कही नजर आ जाते हैं। ताजा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के गृह जिले से निकलकर आ रही है। जहां उत्पाद विभाग के कार्यालय में एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया है और इस कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया। 


शराबबंदी को कड़ाई से लागू करवाने की जिम्मेदारी उत्पाद विभाग की होती है लेकिन इस तस्वीर में जो दिख रहा है उसके मुताबिक युवक शराब के नशे की हालत में उत्पाद विभाग के कार्यालय के पास ही हंगामा मचा रहा है। कई घंटों तक शराबी का ड्रामा चलता रहा। बता दें कि कटिहार एसडीएम कोर्ट के कार्यालय कैम्पस में कई विभागों का दफ्तर है। 


यही उत्पाद विभाग का मुख्यालय भी है जहां कड़ी मशक्कत के बाद शराबी को लाया गया। इससे पहले वह एसडीएम कोर्ट कैम्पस में हंगामा मचा रहा था। नशे में धुत होकर गालीगलौज कर रहा था। उसकी इस हरकत से कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान थे। एसडीएम कोर्ट परिसर में हंगामा करते इस शख्स को उत्पाद विभाग की टीम पकड़ कर उत्पाद कार्यालय तक लायी लेकिन यहां भी यह हंगामा मचाने लगा और गालीगलौज भी करने लगा। कई घंटे तक उसका ड्रामा चलता रहा। 


जब उत्पाद अधीक्षक कार्यालय में प्रवेश करने लगे तब भी वह वही खड़ा रहा। उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय में आता देख उन्हें प्रणाम करने लगा। शराबी राजकुमार कहने लगा साहब थोड़ी सी पी ली है क्या गलती की है। जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। 


उत्पाद विभाग के दफ्तर के पास हंगामा कर रहे शराबी के संबंध में उत्पाद अधीक्षक केशव झा से बातचीत की गयी तब उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवक की जांच ब्रेथ एनेलाइजर से की जा रही है जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।