ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव

Bihar Crime News: जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बना चाचा, दो भतीजों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

JAMUI: जमुई में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक पुराने जमीनी विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों को गोली मार दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना

Bihar Crime News: जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बना चाचा, दो भतीजों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक पुराने जमीनी विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों को गोली मार दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव की है।


घायल सत्यम कुमार ने बताया कि उनके चाचा राजेंद्र महतो के साथ एक कट्ठा जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में समझौता कराया था। लेकिन रविवार को राजेंद्र महतो अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ सत्यम के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब सत्यम के भाई राहुल कुमार ने विरोध किया तो राजेंद्र महतो ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।


इस दौरान राजेंद्र महतो ने सत्यम के सीने में गोली मार दी और राहुल कुमार को पीछा करके गोली मार दी। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। राहुल कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेंद्र महतो और उनकी पत्नी कुसुम देवी, जो एक सरकारी शिक्षिका हैं उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता