ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

उधर घरवाले गये थे भोज खाने, इधर पत्नी को अकेला पाकर पति ने कर दी हत्या, पहले भी मार चुका है दो पत्नियों को

PURNEA: पूर्णिया में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। तीसरी पत्नी को मौत के घात उतारने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता

उधर घरवाले गये थे भोज खाने, इधर पत्नी को अकेला पाकर पति ने कर दी हत्या, पहले भी मार चुका है दो पत्नियों को
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। तीसरी पत्नी को मौत के घात उतारने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी उसने अपनी दो पत्नी की हत्या कर दी थी। तीसरी की हत्या की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सनकी पति की इस करतूत को देख गांव के लोग भी हैरान रह गये। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


पूर्णिया में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव की है। आरोपी पति की पहचान विष्णु ऋषि देव के तौर पर हुई है जो पहले भी दो शादियां कर चुका था और दोनों बीवियों की पहले ही मार चुका है। यह तीसरी बीवी थी जिसकी उसने हत्या कर दी है। 


घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब घर के लोग एक शादी समारोह में गये हुए थे। जो इसके पहले भी दो शादी कर चुका है और इसी तरह दोनों पत्नी की हत्या कर चुका है. यह उसकी तीसरी शादी थी और तीसरी पत्नी की भी हत्या कर दी. घर के सभी लोग गांव में विवाह समारोह में गए हुए थे, मृतका के तीन बच्चे हैं।


बताया जाता है कि आरोपी विष्णु ऋषि देव दूसरे जगह का रहने वाला था और उमा देवी से शादी कर इसी गांव में बस गया था। घटना के बारे में बताया जाता है कि विष्णु और उमा घर पर अकेले थे घर के बाकी लोग गांव में भोज खाने गये हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए विष्णु ने पीट-पीटकर अपनी तीसरी पत्नी को मार डाला। मृतका तीन बच्चियों की मां थी।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो चुका था। भोज खाकर जब घर के लोग वापस आए तो महिला की लाश को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जाता है आरोपी पति शराबी था और अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा किया करता था। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पता भेजा। तीसरी पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपी ऋषि देव की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। वही अपने पीछे उमा तीन बच्चियों को छोड़ गई है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।