DESK: मुंबई में टीवी सिरियल, वेव सीरीज और फोटोशूट में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को झांसा देकर सेक्स रैकेट के दलदल में धकेला जाता था। पुलिस ने 39 वर्षीया महिला दलाल तबस्सुम को गिरफ्तार किया है। वही एक होटल में छापेमारी कर एक अभिनेत्री का रेस्क्यू किया गया।
बताया जाता है कि महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के लिए मजबूर की जा रही 35 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस को सुरक्षित बचाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कथित तौर पर गिरोह की सरगना तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की माने तो, यह गिरोह मनोरंजन जगत में काम पाने के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं को टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फोटोशूट में काम दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था।
एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को एक एनजीओ के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक टीवी अभिनेत्री को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की। मौके से अभिनेत्री को सुरक्षित बचाया गया और कथित तौर पर उसे इस धंधे में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया।
काम का झांसा देकर फंसाने का आरोप
पुलिस की माने तो गिरफ्तार महिला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रह रही थी। आरोप है कि वह अपने एक पुरुष सहयोगी के साथ मिलकर गिरोह चला रही थी। गिरोह के सदस्य फिल्म और वेब सीरीज जगत में संघर्ष कर रही महिलाओं को अभिनय और फोटोशूट में काम दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।
पुरुष सहयोगी की तलाश, अन्य पीड़ितों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके पुरुष सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितनी महिलाओं को निशाना बनाया गया है।





