ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

ट्रक से 2419 लीटर विदेशी शराब बरामद, गिट्टी में छिपाकर रखा गया था

ARWAL: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद अवैध शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए रोज नये नये हथकंडे अपनाते हैं और पकड़े भ

ट्रक से 2419 लीटर विदेशी शराब बरामद, गिट्टी में छिपाकर रखा गया था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद अवैध शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए रोज नये नये हथकंडे अपनाते हैं और पकड़े भी जाते है। इस बार ट्रक में रखे गिट्टी में छिपाकर शराब की खेप लाई गयी थी। अरवल पुलिस ने सघन जांच अभियान के तहत ट्रक को पकड़ा और उसमें गिट्टी से छिपाकर रखे 2419 लीटर अंग्रेजी  शराब को बरामद किया।


अरवल जिले के शहरतेलपा ओपी पुलिस ने बेलखारा जाने वाली सड़क पर महावीरगंज मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान शराब की खेप को पकड़ा। मद्य निषेध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए अरवल जिले के सभी थाना/ओ०पी० द्वारा अरवल एसपी विद्यासागर के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी दौरान यह कार्रवाई की गयी। इस संबंध में एसपी विद्यासागर ने बताया कि  शहरतेलपा ओ०पी० प्रभारी  विवेक कुमार द्वारा देवकुंड (औरंगाबाद) से बेलखारा जाने वाली सड़क महावीरगंज मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के दौरान देवकुण्ड की ओर से आ रही एक ट्रक जिसका   रजिस्ट्रेशन नंबर  बीआर 30G2179  है। 


पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को रोकने का इशारा किया गया तो वह ट्रक छोड़कर भाग गया। तब पुलिस को शक हुआ कि इसमें अवैध रूप से समान लोडेड है। जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें रखे गिट्टी में छिपाकर रखे 257 कार्टून और 15 बोरा में रखे 6960 बोतल शराब जो 2419 लीटर है उसे जब्त किया गया। पुलिस ने एक एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया है। मोबाइल के आधार पर अन्य शराब तस्करों का पता लगाया जा रहा है। 



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता