ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने 50 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और मुख्य सड़क

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने 50 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। 


गुस्साएं लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया हंगामा मचाया। दरअसल एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने खड़गपुर-गंगटा मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमणकाबाद के पास खड़गपुर गंगटा मार्ग की है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को रौंद डाला। 


शुक्रवार की देर शाम खड़गपुर -जमुई मुख्य मार्ग के एनएच 333 स्थित रमनकाबाद-खैरा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बालू लदा हाईवा ने साइकिल सवार को रौंद दिया.जिसमें साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनांक मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं ग्रामीणों ने बार-बार हो रहे दुर्घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर कई ट्रकों और हाईवा को क्षतिग्रस्त कर दिया


जानकारी के अनुसार मंझगांय गांव निवासी अंजनी यादव अपनी साइकिल  खड़गपुर  से घर की ओर जा रहा था तभी रमनकाबाद-खैरा मोड़ के समीप जमुई की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू लदा हाईवा ने साइकिल सवार को कुचल दिया. जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई. दुर्घटना ऐसी थी कि हाइवा ने साईकिल सवार व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल डाला.


 घटना की सूचना पाकर खड़गपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साइकिल सवार को कुचलने वाला हाईवा जिसका नंबर बीआर 10GB 5398 उसे जब्त कर लिया है. जबकि ड्राइवर भागने में सफल रहा. लेकिन ग्रामीण दुर्घटना के बाद काफी आक्रोशित हैं.वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.नाराजगी ऐसी है कि दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़े दर्जनों हाईवा सहित कई ट्रकों पर ग्रामीणों का गुस्सा उतर रहा है.क्षकई ट्रक और हाइवा को पुलिस की मौजूदगी में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मौके पर डीएसपी राकेश कुमार,  दल बल के साथ पहुंच मामले को शांत करवाने में लगे। वहीं ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए भारी संख्या पुलिस बल मौजूद है.

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा


ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा

टैग्स