ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

JAMUI : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के केवली गांव में केनुहट रतनपुर मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय उजित कुमार को ठोकर मार दी और बचाने पह

ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के केवली गांव में केनुहट रतनपुर मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय उजित कुमार को ठोकर मार दी और बचाने पहुंची दादी अमोली देवी को भी चोटें आई है. घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर लक्ष्मीपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजनों ने जमकर बवाल काटा. 


आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने जमुई-खड़गपुर मुख्य सड़क मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर गौरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति अजय यादव का है. इस वजह से पुलिस भी उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. 


परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रैक्टर को जब्त किया जाए और मालिक की गिरफ्तारी हो नहीं तो वे लोग पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने नहीं देंगे. जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ के काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए और बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता