ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

NAWADA: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, नवादा में दबंगों ने की जमकर गोलीबारी

डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि चार राइफल, एक पिस्टल, 94 गोली जब्त किया गया है। तीन कार को भी जब्त किया गया है। हिरासत में लिए आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

bihar
दबंगों की करतूत
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां जमीन पर कब्जा करने आए दबंगों ने जमकर गोलीबारी की। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पूरा इलाका गोलियों से गूंज उठा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से 3 लग्जरी कार, 4 राइफल, एक पिस्टल और 94 कारतूस बरामद किया है। 


घटना नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के पांडपा गांव की है। बताया जाता है कि विवेका पहलवान के भाई और उनके समर्थकों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अपने बचाव में ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जिससे विवेका पहलवान का भाई अरविंद सिंह भी घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभा कमारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची तभी लोग वहां से भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर 8 लोगों को पकड़ लिया। मामला 28 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है। विवेका पहलवान ने पुलिस को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री मेरे द्वारा कराया गया है। हालांकि महादलित परिवार के लोगों का कहना है कि 163 परिवार को 1970 के सर्वे में पर्चा दिया गया था। 


आज इस जमीन पर कब्जा करने के लिए अचानक हथियार से लैस होकर दबंग आ धमके और हम लोगों को वहां से हटाने हुए जबरन गेट लगा रहे थे। इस बात से गुस्साएं ग्रामीणों ने रोड़बाजी शुरू कर दी। जिसमें विवेका पहलवान का एक थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। और उसका भाई भी घायल हो गये। उनके भाई के समर्थक सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं।


डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि चार राइफल, एक पिस्टल, 94 गोली जब्त किया गया है। तीन कार को भी जब्त किया गया है। हिरासत में लिए आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। एसडीओ अखिलेश कुमार, डीएसपी हुलास कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता