ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

तेजस्वी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी की ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोपालगंज जिले की है, जहां शादी में श

तेजस्वी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी की ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोपालगंज जिले की है, जहां शादी में शामिल होकर लौट रहे आरजेडी नेता डॉक्‍टर राम इकबाल यादव को गोली मार दी। घटना के बाद नेता की स्पॉट डेथ हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग उन्‍हें अस्‍पताल भी लेकिन, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो चुकी थी। इस तरह से आरजेडी नेता की हत्या बिहार सरकार और प्रशासन पर कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि गोपालगंज में बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे आरजेडी नेता डॉ. राम इकबाल यादव की हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना इलाके के राजघाट गांव स्थित उनके घर के पास की है। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि राम इकबाल यादव सारण प्रमंडल की राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष थे। 


घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने कहा कि डॉ. राम इकबाल बीती रात बाइक से शादी समारोह से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया और उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकला। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। राजद नेता को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं। इस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है। बता दें कि, राजद नेता ने पंचायत चुनाव में जिलापरिषद माधुरीरी यादव के लिए कैंप किया था। वह तेजस्वी के बेहद करीबी माने जाते थे। 


टैग्स