ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

तीन फाइनेंस कर्मियों से की गई लूट का बड़ा खुलासा, पिस्तौल और गोली के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

VAISHALI: खबर वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तीन फाइनेंस कर्मियों से की गई लूट मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक

तीन फाइनेंस कर्मियों से की गई लूट का बड़ा खुलासा, पिस्तौल और गोली के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तीन फाइनेंस कर्मियों से की गई लूट मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक पिस्तौल और दो गोली के साथ लूट का सामान भी बरामद कर ली गई है। बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार की रात जागीर वार्ड 1 में बदमाशों ने तीन फाइनेंस कर्मियों से दो बाइक, तीन मोबाइल, और लगभग 49 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 


पीड़ितों ने राघोपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। इसके बाद एसपी डी अमरकेश के नेतृत्व में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी, किशनपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, पुअनी राजीव कुमार, पीएसआई बालेश्वर कुमार, पीएसआई कृष्णा कुमार सिंह, डीआईयू शाखा सुपौल के नेतृत्व में रेड छापेमारी को लेकर एक टीम गठित की गई।


रेड छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर किशनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के वार्ड 6 के रहने वाले मो शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी कोरियापट्टी गांव के तिलावे धार के समीप की एक पुल के पास से की गई है। साथ ही एक पिस्तौल, दो गोली, लूट की गई रकम के पैसे और लूटे हुए मोबाइल के साथ लूटकांड में इस्तेमाल एक बाइक बीआर 50 वी 7551 बाइक भी बरामद की गई है। 


टैग्स