ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूल जा रहे शिक्षक को बीच रास्ते में मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। यह सनसनीखेज घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब शिक्षक रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे।


पीड़ित शिक्षक की पहचान अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के बिसहरिया पंचायत निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल वे जानकीनगर के मध्य विद्यालय चैनपुरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक जैसे ही स्कूल जाने के लिए घर से निकले, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।


गोली शिक्षक के पेट में लगने की बात सामने आई है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मुरलीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की कोशिश, आपसी रंजिश या लूट की नीयत से हमले के एंगल से मामले की जांच कर रही है।


परिवार वालों का कहना है कि शिक्षक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।