ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक मासूम हत्या, आरोपी पड़ोसी के बेटे ने बताया..पुलिस अंकल अमन को मम्मी-पापा ने मारा है

PATNA: तंत्र-मंत्र और सिद्धि पाने के लिए एक 3 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी थी। पड़ोसी दंपती ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। नौबतपुर में हुई इस घटना का खुलासा पटना पुलिस न

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक मासूम हत्या, आरोपी पड़ोसी के बेटे ने बताया..पुलिस अंकल अमन को मम्मी-पापा ने मारा है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तंत्र-मंत्र और सिद्धि पाने के लिए एक 3 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी थी। पड़ोसी दंपती ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। नौबतपुर में हुई इस घटना का खुलासा पटना पुलिस ने कर लिया है जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है। आरोपी दंपती के बेटे की गवाही के बाद इस मामले से पर्दा उठ सका। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके मम्मी पापा ने ही अमन को मारा है।


गौरतलब है कि बीते सोमवार को नौबतपुर इलाके में एक तीन साल के बच्चे अमन की हत्या की गयी थी। हाथ-पैर बांध कर उसे फेंक दिया गया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अमन के माता-पिता ने अपने पड़ोसी शकुंतला देवी और मथुरा रविदास पर हत्या का आरोप लगाया था। 


हालांकि पुलिस ने जब इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तब दंपती ने खुद को बेकसुर बताया। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर ही रही थी कि तभी को एक सुराग हाथ लग गयी। आरोपी दंपती के 5 साल के बेटे पर जब पुलिस की नजर गयी और पुलिस ने उससे पूछताछ किया तब जो कुछ बाते सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी।


बच्चे ने यह बताया कि पुलिस अंकल मम्मी पापा ने ही अमन को मारा है। गला दबाकर मारने के बाद उसे नाद में फेंक दिया है। बच्चे की बयान पर पुलिस ने आरोपी दंपती को धर दबोचा। आरोपी शकुंतला देवी और मथुरा रविदास से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने अपना जुर्म कबुला। 


आरोपियों ने बताया कि उसे किसी ने कहा था कि यदि सिद्धि पाना है तो बलि देनी पड़ेगी। इसी लिए उसने तीन साल के अमन को मार डाला। इससे पहले भी दोनों गांव के एक बच्चे को उठाकर ले गये थे लेकिन जब मामला गर्म हो गया तब उसने बच्चे को छोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। वही उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने दंपती को तंत्र-मंत्र और सिद्धि पाने के लिए यह सलाह दी थी।