ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सुपौल में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो क्रिमिनलों को लगी गोली, हथियार के साथ तीन अरेस्ट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों के बीच मु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों के बीच मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग हुई. एसटीएफ टीम तीन अपराधियों को अरेस्ट करने में सफल हुई. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. 


वारदात जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां हुलास गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में 2 अपराधियों के घायल होने की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन अपराधी अपराध की साजिश रच रहे थे. बताया जा रहा है कि वे लोग शराब और मटन की पार्टी भी मना रहे थे. इस दौरान बिहारीगंज थाना की टीम उन्हें अरेस्ट करने पहुंची थी. लेकिन अपराधी फायरिंग शुरू कर मौके से भाग निकले.


पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि दर्जनों राउंड गोली चली है. चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक अपराधी घायल बताया जा रहा है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स