ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सुपौल में पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग, पैक्स चुनाव के दौरान बदमाशों ने की जमकर रोड़ेबाजी

SUPAUL :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी और फायरिंग की सूचना मिल रही है. पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सुपौल से जहां पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी और फायरिंग की सूचना मिल रही है. पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया है. भारी संख्या में पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया है. सुपौल पुलिस कप्तान के नेतृव्त में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. 


वारदात जिले के सदर थाना इलाके के करिहो गांव की है. जहां पैक्स वोटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया है. बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर रोड़ेबाजी और फायरिंग की है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री रमेश ऋषिदेव के काफिले पर भी हमला बोला गया है. मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव किया गया है.


सुपौल एसपी के मुताबिक घटना नगर थाना इलाके के सुपौल -सिंघेश्वर रोड पर हुई है. बदमाशों ने पुलिस को भी अपना निशाना बनाया है. भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उपद्रवियों के ऊपर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें