ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

सुपौल में युवक का मर्डर, अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल से सामने आ रही है जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे. गंभीर स्थिति में

सुपौल में युवक का मर्डर, अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल से सामने आ रही है जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे. गंभीर स्थिति में वह सड़क पर पड़ा हुआ था जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.


घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयूरवा गांव के वार्ड नम्बर 4 की है. मृतक युवक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गड़हा वार्ड नम्बर 16 निवासी रामदेव यादव के 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है. 


घटना कि जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मनीष बीती रात खाना खाने के बाद घर से पास के गांव में लगे जन्माष्टमी का मेला देखने गया था और आज सुबह स्थानीय पुलिस के द्वारा सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को कुछ लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीटा और सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी कर छोड़ दिया. 


अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. इन्द्रदेव यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस इसे जख्मी हालत में यहां लेकर आई थी. इसकी स्थिति गंभीर थी. युवक के शरीर पर पिटाई के गहरे जख्म भी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया था लेकिन बाहर ले जाने में हुई देरी के बाद इसकी मौत यहीं हो गई. 


फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही त्रिवेणीगंज एसएचओ संदीप कुमार सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता