ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट

थानेदार साहब दिखा रहे थे 'दादागिरी', गुस्साए भीड़ ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से है जहां गुस्साए भीड़ ने थानेदार की जमकर पिटाई कर दी. किसी ने थानेदार की पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. मामला सुपौल के छातापुर की है. बताया जाता है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से है जहां गुस्साए भीड़ ने थानेदार की जमकर पिटाई कर दी. किसी ने थानेदार की पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. मामला सुपौल के छातापुर की है. 


बताया जाता है कि छातापुर में मंगलवार को सड़क हादसे के बाद लोगों ने बाइक सवार को बंधक बना लिया. जिसकी जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने बाइक सवार को छोड़ दिया पर बाइक जब्त कर लिया था. 


इसी दौरान छातापुर थानाध्यक्ष राघव शरण बाइक लेने गांव पहुंचे जिसके बाद वहां मौजूद लोगों से बहस हो गई. थानाध्यक्ष ने एक शख्स को पीट दिया. शख्स की पिटाई के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वहां मौजूद युवकों और महिलाओं ने थानेदार की धुनाई कर दी. 


थानेदार को पिटता देख पुलिस वहां से चली गई पर कुछ ही देर बाद महिला पुलिस की टीम लेकर दोबारा उस गांव में पहुंची और घर में घुसकर लोगों की पिटाई कर दी जिसमें महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का महौल है. लोग थानेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.