ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

सुपौल में आशाकर्मी को उपाधीक्षक ने रंगेहाथों पकड़ा, दलाली का आरोप

SUPAUL: जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बात चाहे मरीजों के प्रति लापरवाही की हो या फिर अस्पताल परिसर में दलाली की। इस तरह का मामल

सुपौल में आशाकर्मी को उपाधीक्षक ने रंगेहाथों पकड़ा, दलाली का आरोप
Anamika
2 मिनट

SUPAUL:  जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बात चाहे मरीजों के प्रति लापरवाही की हो या फिर अस्पताल परिसर में दलाली की। इस तरह का मामला आए दिन सामने आता रहता है। इस बार स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर तैनात आशाकर्ता पर दलाली का आरोप लगा है। दरअसल प्रसव के लिए आईं पीड़िता को अस्पताल परिसर के बाहर से दवा लाकर देते आशा कार्यकर्ता को प्रभारी उपाधीक्षक ने रंगेहाथों पकड़ा। 

रंगेहाथों पकड़ी गई आशा कार्यकर्ता

औरलाहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 की आशा कार्यकर्ता कंचन कुमारी बिचौलिए के तौर पर काम करती पकड़ी गई। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दरवे ने आशा कार्यकर्ता को रंगेहाथों उस वक्त पकड़ा जब वह अस्पताल में भर्ती मरीज की दवा बाहर से लेकर लौंट रही थी। आश्चर्य की बात है कि बिना किसी चिकित्सक की अनुमति के ही वह बाहर से दवा लाकर मरीजों को देती थी। दवा लाने के दौरान जब उसे प्रभारी उपाधीक्षक ने रोका तो उसके होश ही उड़ गए।

करीब 1100 रूपये मूल्य की दवाइयां बरामद

आशा कार्यकर्ता के पास से कई दवाइयां बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब 1100 रूपये बताई जा रही है। मरीजों को झांसे में रखकर ये दवाएं अस्पताल के बाहर से खरीदी गई थी। जिससे मोटी रकम कमीशन के रूप में आशाकर्ता को मिलती थी। जबकि प्रसव के उपरांत मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां अस्पताल से मुफ्त दी जाती है। रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद आशा कार्यकर्ता कंचन कुमारी मौके से भाग निकली।

आशा कार्यकर्ता पर कार्रवाई का निर्देश

 प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दरवे ने अस्पताल के बीसीएम को कंचन कुमारी पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। डॉ. वीरेंद्र दरवे ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी जो बिचौलिए की भूमिका में रहते हैं और मरीजों का शोषण करते हैं।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता