ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार का रंगबाज मुखिया अरेस्ट, नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़खानी के मामले में एक्शन

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में एक मुखिया की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मुखिया पर आरोप है कि उसने स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण किया और उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने मामले में मुखिया सतीश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और आपत्तिजनक व्यवहार के मामले में सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 34 वर्षीय सतीश पांडेय शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के निवासी हैं और वर्तमान में लगातार दूसरी बार इसी पंचायत के मुखिया पद पर कार्यरत हैं।


कैसे हुआ मामला उजागर

2 मई को रतनपुर थाने में एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़की के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 29 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे पढ़ाई के लिए कोचिंग गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मोबाइल ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पता चला कि लड़की चंडीगढ़ तक गई थी। वहां से पुलिस ने नैतिक दबाव बनाकर लड़की को वापस बुलाया। लौटते समय उसका प्रेमी, जो मधुबनी जिले के मठाही का निवासी है, उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।


कैसे हुई गिरफ्तारी

18 मई को लड़की जब सिमराही पहुंची, तो मुखिया सतीश पांडेय ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया। सोमवार को रतनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने सतीश पांडेय के आवास से लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद मुखिया को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।


रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 180 एवं 183 के तहत बयान और साक्ष्यों के आधार पर सतीश को गिरफ्तार किया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान के लिए उसे वीरपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। मंगलवार देर शाम मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


गंभीर आरोप और जांच की दिशा

लड़की ने थाने में अपने बयान में आरोप लगाया कि सतीश पांडेय ने उसके साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार किया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले सतीश ने लड़की के पिता से एक लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी, हालांकि इस बाबत पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।


सुपौल एसपी शैशव यादव ने पुष्टि की कि सतीश पांडेय को नाबालिग के अपहरण और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने कोर्ट में भी सतीश के खिलाफ बयान दर्ज कराया है। एसपी ने बताया कि फिरौती से संबंधित मामला जांच में है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता