ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, उधार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोलियों से भूना

Bihar Crime News: सुपौल के बैरो चौक पर सिगरेट के विवाद में युवक ने पान दुकानदार साजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे सदर थाना क्षेत्र के बैरो चौक पर एक युवक ने पान दुकानदार 25 वर्षीय साजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार, बैरो चौक पर पान-गुटखा की दुकान चलाने वाले साजन कुमार से पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव का पुत्र आदित्य सिगरेट मांगने आया। साजन ने उधार देने से इनकार कर दिया, क्योंकि पहले से ही आदित्य के पैसे बकाया थे और उसने अब उधारी देना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।


बहस के दौरान आदित्य ने गुस्से में आकर साजन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। तीन गोलियां साजन के सीने में और एक अंगूठे में लगी। खून से लथपथ साजन को स्थानीय दुकानदारों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आरोपी युवक बाइक से आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।


हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने कर्णपुर-नवहट्टा रोड को बैरो चौक पर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। साजन के परिजन और ग्रामीण भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि सिगरेट को लेकर हुए विवाद में युवक ने गोली मारकर हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता