ब्रेकिंग
कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला के साथ थानेदार ने रेप की कोशिश, विरोध करने पर बच्चे समेत हत्या की दी धमकी

MOTIHARI: एक बार फिर बिहार पुलिस को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. महिला जब शिकायत लेकर थाना पहुंची तो थानेदार ने शिकायत दर्ज करने के बदले उसे जबरन कमरे में ले गया और रेप की को

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI: एक बार फिर बिहार पुलिस को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. महिला जब शिकायत लेकर थाना पहुंची तो थानेदार ने शिकायत दर्ज करने के बदले उसे जबरन कमरे में ले गया और रेप की कोशिश करने लगा. महिला ने जब विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है. यह आरोप मोतिहारी के सुगौली के थानेदार पर लगा है. 

विरोध करने पर भड़का थानेदार

महिला के साथ पहले तो थानेदार ने अश्लील हरकत की, उसके बाद वह रेप की कोशिश करने लगा. महिला किसी तरह से उसके चंगुल से भागकर बाहर थाना परिसर में आई और हल्ला करने लगी और मौजूद सभी लोगों को शोर कर बताने लगी. इस पर थानेदार भड़क गया और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा. मारपीट कर थाने से भागा दिया. 

ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी

महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है. महिला के ससुर और देवर ने छोटे छोटे बच्चों के साथ महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसको लेकर ही थानेदार के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो थानेदार ने अपने आवास में ले जाकर छेड़खानी की और रेप की कोशिश की.

एसपी ने दिया जांच करने का आदेश

एसपी नविंद्र चन्द्र झा ने बताया कि महिला से आवेदन प्राप्त हुआ है. सदर डीएसपी को जांच दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई, वही थानेदार ने लगये गये आरोप से इनकार करते हुए मनमाने ढंग से कार्य नहीं होने पर साजिश बताया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Awnish

FirstBihar संवाददाता