ब्रेकिंग
स्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थास्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्था

सुधा डेयरी के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA: सहरसा में डेरी फॉर्म के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह दूध का हिसाब कर रहा था। बदमाशों ने संचालक को घर में घुसकर गोली

सुधा डेयरी के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में डेरी फॉर्म के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह दूध का हिसाब कर रहा था। बदमाशों ने संचालक को घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना जिले के बसनही थाना क्षेत्र के तमकुल्हा, वार्ड नंबर 9 की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 



मृतक की पहचान 44 साल के अनमोल उर्फ विनोद यादव के रूप में हुई, जो जिले के बसनहीं थाना क्षेत्र के तमकुल्हा वार्ड नं 9 का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीते कल देर रात जब अनमोल यादव अपने घर पर दूध का हिसाब कर रहा था उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इधर, घटना को लेकर परिजनों द्वारा तुरंत थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 



मृतक के परिजन राजकांत यादव का कहना है कि देर शाम अनमोल यादव अपने घर पर दूध का हिसाब कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों मारी है। वहीं, इस घटना को लेकर बसनहीं थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना घटी है। देर रात सुधा डेरी फॉर्म के संचालक अनमोल यादव उर्फ बिनोद यादव की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता