ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

सृजन घोटाले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी कारोबारी के तीन संपत्तियों की हुई नीलामी

BHAGALPUR: भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भागलपुर में सरकारी राशि गबन मामले में हुई सृजन घोटाला में फंसे कारोबारी कलिंगा सेल्स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भागलपुर में सरकारी राशि गबन मामले में हुई सृजन घोटाला में फंसे कारोबारी कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की तीन जगहों की संपत्ति नीलाम करने को पुलिस की कार्यवाही शुरू हो गई है। 


सदर एसडीओ ने तीन दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गोपाल प्रसाद को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। एनवी राजू ने बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज लिया था, जिसमें जोगसर मौजा में 1440 वर्गफीट जमीन, ईश्वरी कंप्लेक्स में 1004 वर्गफीट की दुकान और अध्यांती टावर में 1118.70 वर्गफीट की दुकान को बंधीकृत किया था।


कर्ज नहीं चुकाने पर उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए बैंक प्रबंधन के अनुरोध पर कार्यवाही की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा से कुल 1 करोड़ 55 लाख का लोन था जो बढ़कर 1 करोड़ 88 लाख हो गया है। बैंक के वकील ने बताया कि सृजन घोटाले में एनवी राजू मास्टर माइंड के रूप में शामिल था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता