ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी पर किसी नकेल, अमित और रजनी प्रिया की संपत्ति जब्ती शुरू

BHAGALAPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ शिकंजा और कस गया है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त क

सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी पर किसी नकेल, अमित और रजनी प्रिया की संपत्ति जब्ती शुरू
First Bihar
2 मिनट

BHAGALAPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ शिकंजा और कस गया है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सृजन संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी के बेटे अमित और बहू रजनी प्रिया को इस घोटाले का किंगपिन माना जाता है. सृजन में हुए गड़बड़ झाले को इन्हीं दोनों ने अंजाम दिया.


दोनों अब तक सीबीआई की पहुंच से बाहर हैं लेकिन सीबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में आज से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने संपत्ति को ज़ब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इन दोनों की भागलपुर के अलावे सबौर सहित अन्य कई जगहों पर प्रॉपर्टी है. इन सभी संपत्तियों की सूची बनाई गई है. एक्शन के लिए जिले के सदर एसडीओ ने तीन सीओ को अधिकृत किया है और आज से इसकी कार्रवाई शुरू हो गई.


सीबीआई के विशेष न्यायालय के निर्देश पर इस कार्रवाई को किया जा रहा है. भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार में कहा है कि सीबीआई के अधिकारियों को जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है. घोटाले के मुख्य आरोपी अमित और रजनी प्रिया अब तक फरार चल रहे हैं पिछले दिनों जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मामला उठाया था. तब तेजस्वी ने अमित और रजनी प्रिया को लेकर भी सरकार से तीखे सवाल दागे थे. तेजस्वी  यादव ने पूछा था कि सरकार में बैठे किन लोगों का संबंध अमित कुमार और रजनी प्रयास रहा और कैसे और 1600 करोड़ रुपए के सृजन घोटाले को अंजाम दिया गया, सरकार इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें