ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

बिहार: नगर थाना के कॉस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड, दो बोतल शराब गायब करने का आरोप

LAKHISARAI: लखीसराय से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां लखीसराय नगर थाने के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। कॉन्स्टेबल पर छापेमारी में जब्त दो बोत

बिहार: नगर थाना के कॉस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड, दो बोतल शराब गायब करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां लखीसराय नगर थाने के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। कॉन्स्टेबल पर छापेमारी में जब्त दो बोतल विदेशी शराब को गायब करने का आरोप है। 


गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में छापेमारी की गयी थी इस दौरान विदेशी शराब की 12 बोतलें मिली थी। इसी में से 2 बोतल विदेशी शराब को गायब करने का आरोप लखीसराय नगर थाना के कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार पर लगा था। इसी मामले में पुलिस कप्तान ने आज नीतेश कुमार को निलंबित कर दिया है। 


वही दूसरी ओर लखीसराय में पुलिस ने छापेमारी की। शराबबंदी को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगाया छापेमारी कर रही है इसी क्रम में कबैया पुलिस ने जमुई मोड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से विदेशी शराब की 176 बोतलें जब्त की। पुलिस ने इस दौरान दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया। शराब की खेप झारखंड से लखीसराय लाई गयी थी। जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पूरी टीम जमुई मोड़ के पास पहुंच गयी जहां से दो शराब तस्करों को धर दबोचा गया।