ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पिता की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बेटी, छत से कूदकर दे दी जान

SIWAN: पिता की मौत का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और छत से कूदकर उसने अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो

पिता की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बेटी, छत से कूदकर दे दी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: पिता की मौत का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और छत से कूदकर उसने अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पिता की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी जैसे ही उनकी बेटी गुड़िया को हुई उसने ऐसा कदम उठा लिया कि परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग भी हैरान रह गये।


घटना सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापियर गांव की है जहां एक सेवानिवृत शिक्षक नंद सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। आस-पास के लोग मृतक के बेटों के घर आने का इंतजार कर रहे थे। 


पिता की मौत का सदमा 25 वर्षीय बेटी गुड़िया बर्दाश्त नहीं कर सकी और छत से कूदकर उसने जान दे दी। बताया जाता है कि घर पर शिक्षक,उनकी पत्नी और बेटी रहते थे जबकि उनके दोनों बेटे दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। घर में एक साथ दो लोगों की मौत से परिजन काफी सदमे में हैं।  




टैग्स