ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार

सीवान जेल में बंद कैदी को साथ ले गई NIA की टीम, आतंकवादियों से जुड़े होने की आशंका

SIWAN : जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने सीवान जेल में बद एक कैदी के अपने साथ ले गई। कैदी पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में रहा

सीवान जेल में बंद कैदी को साथ ले गई NIA की टीम, आतंकवादियों से जुड़े होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने सीवान जेल में बद एक कैदी के अपने साथ ले गई। कैदी पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में रहा है और 9 एमएम की कई पिस्टल संगठन के सदस्यों को बेच चुका है। इसी मामले को लेकर NIA की टीम जम्मू कश्मीर से जारी प्रोडक्शन वारंट लेकर सीवान जेल पहुंची थी। सीवान जेल में NIA की टीम के पहुंचते ही जेल में तैनात अधिकारियों और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।


सीवान जेल में बंद कैदी इरफान उर्फ चुन्नू बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी शरीफ मियां का बेटा है। बताया जा रहा है NIA को इरफान के तार आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का शक है। NIA की टीम इरफान को जम्मू कश्मीर की कोर्ट में पेश करेगी। इरफान आर्म्स एक्स के मामले में सीवान जेल में सालभर से बंद था। बुधवार को सीवान पहुंची NIA की टीम  उसे अपने साथ लेकर जम्मू कश्मीर चली गई।


जानकारी के मुताबिक इरफान हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त है। उसने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को हथियार की सप्लाई की थी। मामले में जांच के बाद एनआईए के हाथ कई चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे थे। सीवान के साथ ही सारण जिले से हथियार सप्लाई के साक्ष्य मिले थे। 


बताया जा रहा है कि इरफान ने कुल सात पिस्टल जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को बेचा था। बता दें कि पिछले दिनों हथियार सप्लाई मामले में सारण जिले से भी चार युवकों की गिरफ्तारी की एनआईए ने की थी। जांच में इरफान का नाम सामने आने के बाद एनआईए की टीम पहले भी सीवान जेल पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी।