ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

सिवान इंडियन बैंक लूट कांड के बाद एसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई जितेंद्र कुमार निलंबित

SIWAN: खबर सिवान की है, जहां बबुनिया रोड स्थित इंडियन बैंक से करीब 20 लाख रुपये की लूट के मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। इस घटना के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने नगर थाना के एएस

सिवान इंडियन बैंक लूट कांड के बाद एसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई जितेंद्र कुमार निलंबित
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: खबर सिवान की है, जहां बबुनिया रोड स्थित इंडियन बैंक से करीब 20 लाख रुपये की लूट के मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। इस घटना के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़, जिस दिन इस घटना को अंजाम दिया गया था उस दिन एएसआई जितेंद्र कुमार ही ड्यूटी पर थे। 


इस घटना को अंजाम सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिया गया। लूटेरों ने नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार की गश्ती के बावजूद बैंक लूट लिए। गश्ती में लापरवाही को देखते हुए माना जा रहा कि एसपी ने यह कार्रवाई की है। इस घटना की चर्चा अब और तेज़ हो गई है कि जितेंद्र कुमार के ड्यूटी के बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया। 


आपको बता दें कि लूटेरों ने बैंक में घुसकर कैशियर मनीष पर हथियार दिखाकर लॉकर में रखे करीब 20 लाख रुपये कैश को लेकर भाग निकले थे। इंडियन बैंक से लूट कांड मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

टैग्स