ब्रेकिंग
सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर

सिवान में अवैध हथियारों के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, एसपी पूरन झा की टीम को मिली बड़ी सफलता

सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक शातिर अपराधी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सिवान जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिवान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पूरन झा द्वारा गठित विशेष टीम ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार देर रात पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों की सजगता के कारण संभव हो पाई।


घटना के संबंध में मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि (करीब 12:05 बजे) रघुनाथपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवादा स्थित गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान पूरन झा के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त संदिग्ध को अपनी हिरासत में ले लिया।


पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इन्द्रजित पटेल, पिता- सत्यदेव पटेल के रूप में हुई है, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ही बरूआ गांव का निवासी है। जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली, तो उसके पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल और 06 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।


इस संबंध में रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था या हथियारों की तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है। एसपी पूरन झा ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।