ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका से रचाई शादी, पेट में पल रहे 2 बच्चों को मारा, गर्लफ्रेंड को छोड़कर फरार

SITAMARHI : प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाकर उसे धोखा दे दिया. इतना ही नहीं इस धोखेबाज आशिक ने

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका से रचाई शादी, पेट में पल रहे 2 बच्चों को मारा, गर्लफ्रेंड को छोड़कर फरार
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाकर उसे धोखा दे दिया. इतना ही नहीं इस धोखेबाज आशिक ने पत्नी के पेट में पल रहे दो-दो बच्चों को भी मार डाला. पीड़िता अब 2 महीने से पुलिस और अन्य जगहों पर जाकर न्याय की गुहार लगाए रही है मगर फिर भी उसका आरोप है कि वह लाचार हो गई है क्योंकि कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है.


मामला सीतामढ़ी जिले के डुमरा इलाके का है, जहां अमघट्टा की रहने वाली सुनीता कुमारी को विमलेश नामक एक लड़के ने शादी रचाने के बाद धोखा दे दिया. विमलेश ने पहले सुनीता से  प्यार किया फिर दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद विमलेश ने सुनीता के पेट में पल रहे 2 बच्चे का बारी बारी से अबॉर्शन करवा दिया फिर अचानक एक दिन युवक लड़की को अकेला छोड़कर फरार हो गया. 


पीड़ित सुनीता का कहना है कि अभी भी उसके के पेट में विमेलश का एक बच्चा पल रहा है. दरअसल विमेलश और सुनीता प्यार हो गया फिर भागकर दोनों ने शादी कर ली. फिर कुछ समय बिताने के बाद विमलेश ने सुनीता को नापसन्द करना शुरू कर दिया. पीड़ित लड़की ने इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति थाने में मामला दर्ज करवाया लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी विमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है. जिसको लेकर युवती आज न्याय के लिए सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार कार्यालय पहुचीं थी, जहां सीतामढ़ी एसपी ने युवती को न्याय का भरोसा दिया.


पीड़िता सुनीता के मुताबिक वह शहर के होंडा बाइक एजेंसी में काम करती थी. सुनीता अनुसूचित जाति से आती है, वहीं विमलेश चोला फाइनेंस में काम करता था और वह राजपूत जाति से आता है. दोनों में प्यार हो गया और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्म साथ निभाने का वादा कर शादी कर ली. शादी के बाद विमलेश बदलने लगा और विमलेश में एक के बाद दो बच्चो का अबॉर्शन करवा दिया और एक लड़की को छोड़कर कहीं फरार हो गया. सुनीता इसके बाद कानून का के सहारे न्याय पाने की कोशिश की परंतु अबतक इस मामले पुलिस ने आरोपी विमेलश को गिरफ्तार नहीं किया है. सुनीता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता