ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

शादी के दो महीने बाद मायके में नवविवाहिता की हत्या, पुराने बॉयफ्रेंड पर शक; जंगल में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में शादी के दो महीने बाद मायके आई 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी का शव जंगल के पास पोखर किनारे मिला। परिजनों ने पुराने प्रेमी समेत तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता का शव जंगल में तालाब किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह बीते 13 अगस्त से ही लापता थी। परिजनों ने मृतका के पुराने प्रेमी पर हत्या का शक जताया है। पिता ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।



दरअसल, सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शादी के महज दो महीने बाद मायके पहुंची काजल 13 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। तीन दिन बाद 16 अगस्त की सुबह उसका शव जंगल के समीप पोखर किनारे मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।



जानकारी के अनुसार, काजल की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी अनिल राय से हुई थी। 12 अगस्त को वह अपने मायके गोपनाथपुर आई थी। अगले ही दिन उसके लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी से पहले काजल का गांव के ही एक युवक सुमित उर्फ राजा यादव से प्रेम संबंध था।



आरोप है कि शादी से नाराज युवक काजल से शादी करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर परिजनों ने पुराने प्रेमी पर अपहरण कर हत्या करने का संदेह जताया है। परिजनों की ओर से 14 अगस्त को डुमरा थाना में आवेदन देकर सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपितों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है। 



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुमित उर्फ राजा यादव के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही काजल की मौत के वास्तविक कारण और घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता