ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सीतामढ़ी में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, घास काटने के दौरान दरिंदों ने बनाया शिकार

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता द्वारा थाने में आवे

सीतामढ़ी में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, घास काटने के दौरान दरिंदों ने बनाया शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते सोमवार को वह घास काटने के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान रोहुआ निवासी दिलचन मंडल के बेटे सुशील मंडल और महेन्द्र मंडल के बेटे छबिला मंडल ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।


पीड़ित लड़की ने जब शोर मचाया तो खेतों में काम कर रही आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने किसी कोे इस बात की जानकारी दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा।


गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र के भुतही गांव में भी बीते 1 फरवरी को एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजनों द्वारा बीते 3 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराने के बावजूद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इलाके में आए दिन हो रही दुष्कर्म की वारदातों से ग्रामीण दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।